फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना का जलस्तर हुआ कम, ट्रेनों को रूट हुआ बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दिल्ली में यमुना का जलस्तर कम होने के बाद दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलमार्ग पर बुधवार को सभी ट्रेनों का संचालन बहाल कर दिया गया है। रविवार को दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर जाने के बाद रेल प्रशासन ने बीस घंटे के लिए यमुना पुल पर रेल यातायात को बंद कर दिया था। सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली जाने वाली ज्यादा ट्रेनों को शाहदरा तक संचालन किया गया था। इसके अलावा दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को शाहदरा से अलग रेलवे रूट से दिल्ली तक निकाला गया था। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आने के बाद दिल्ली रेलवे मंडल ने बुधवार से दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर दिल्ली तक रेल यातायात को बहाल कर दिया है। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील कुमार धीमान ने बताया कि बुधवार से सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली जाने वाली सभी ट्रेनों का दिल्ली तक संचालन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें