कांधला। दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर गांव नानूपुरी के पास दो कारों की आमने सामने की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। शुक्रवार शाम कस्बा झिंझाना निवासी तालिब अपनी पत्नी नगीना के साथ दवा लेने के लिए कार से दिल्ली जा रहा था। जब वह गांव नानूपुरी मोड़ के पास पहुंचे तो दिल्ली की ओर से आ रही कार से उनकी आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में तालिब और उसकी पत्नी नगीना तथा दूसरी कार सवार शामली निवासी विजय और शुभम घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को कांधला सीएचसी पहुंचाया गया।