फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से मिली उमस और गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मानसूनी बूंदाबांदी का शनिवार को भी असर रहा। बादलों ने अपने अलग- अलग रंग दिखाए। सुबह आकाश में बादल छाए रहे तो दोपहर को थोड़ी देर के लिए बूंदाबांदी हुई। शाम को कभी बादल तो कभी धूप खिली रही। हालांकि इससे लोगों को उमस व गर्मी से कुछ राहत मिली। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधर, बूंदाबांदी से किसानों की गन्ना, ज्वार और हरे चारे की फसलों को लाभ पहुंचा हैं। शामली कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि रविवार को भी आकाश में बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी होने की संभावना हैं। सोमवार को मौसम में सुधार होगा। दिन के तापमान में धीरे धीरे बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें