चौसाना। प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रता की जांच के दौरान घूस मांगने की शिकायत करने पर ब्लाक के अधिकारियों ने युवक को अन्य कर्मचारियों के सामने अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित की पत्नी ने मानवाधिकार आयोग व मुख्यमंत्री को मामले की शिकायत की है। चौसाना निवासी संजय का आरोप है कि ग्राम सचिव ने आवास पात्र बनाने के लिये पचास हजार की मांग की। पैसे देने से इंकार किया तो जांच रिपोर्ट को बदल दिया गया। पीड़ित ने डीएम से शिकायत की। जिस पर एडीओ ने पीड़ित को आवास हेतु तो नहीं माना। पीड़ित को बीडीओ कार्यालय पर अधिकारियों के समक्ष बुलाया गया और आवास पात्र व्यक्ति होने की बात कहते हुये शिकायती पत्र लिया। उसी दौरान सचिव ने कर्मचारियों के सामने उससे अभद्र व्यवहार किया। वही बीडीओ विपिन राठी का कहना है कि पीड़ित मुझसे मिला था और मैने उसकी शिकायत को एडीओ आइएसबी से जांच कराने के आदेश दिए हैं।