धूमधाम से मनाई शनिदेव की जयंती
गढ़ीपुख्ता। गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव श्यामला शामली में मंगलवार को शनिदेव महाराज की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। शनिदेव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष द्वारा मंदिर की नींव रखी गई। सर्वप्रथम विधि विधान पूर्वक हवन पूजन कर पूजा अर्चना की गई। वहीं, कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान शोकेंद्र कश्यप, संदीप कश्यप, प्रवीण कश्यप, अमरजीत कश्यप, रामपाल कश्यप, टीटू, विपिन राणा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। दूसरी ओर, गढ़ीपुख्ता स्थित श्री गोगा जाहरवीर म्हाड़ी पर सुबह करीब पांच बजे शनिदेव महाराज का जलाभिषेक किया गया। हर अमावस्या की भांति इस अमावस्या को भी शनि महाराज जी का पान ,फूल ,सुपारी ,चंदन, बेल, पत्र आदि से आराधना की गई। लोगों ने सुख शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान भगतराम ,लक्ष्मीचंद ,मास्टर गोपाल सिंह ,हरवीर सिंह ,मास्टर विनोद, मास्टर नवाब सिंह, संदीप, लखन ,जितेंद्र मादलपुर, शुभम संगल, नमन कश्यप ,राजू, अंकित संगल आदि श्रद्धालुओं का सहयोग रहा।