जलालाबाद।
कस्बे में नगर पंचायत द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया। जिसके चलते सफाई कर्मचारियों ने कस्बे की विभिन्न गलियों और चौराहों पर सफाई की। जलालाबाद नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुल गफ्फार के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने कस्बे में स्वच्छता अभियान चलाया। सफाई कर्मचारियों ने कस्बे के इंद्रा गेट से कुरैशी चौक, बंबा चौक, खैरादियान, करीमबक्श, हरिनगर, गंगोह रोड चौराहा, अस्पताल तिराहा, शिव हनुमान मंदिर दिल्ली रोड आदि स्थानों पर सड़के, चौराहे व बड़े नालों की विशेष अभियान चला कर साफ-सफाई कराई। वहीं नालों से निकली गंदगी को उठवाकर कस्बे के बाहर कूड़ा मैदान में डलवाया। इस दौरान सफाई नायक निसार अहमद, प्रदीप, शिव कुमार, गोविंदराम, बबीता, राधेलाल, देवराज, पप्पू, तेजपाल आदि रहे।