कैराना।
नगर के गोल्ड कीज स्कूल में पांचवीं कक्षा का परीक्षाफल घोषित किया। मंगलवार को नगर के मोहल्ला गुंबद में स्थित गोल्ड कीज स्कूल में कक्षा पांच परीक्षाफल प्रबंधक माजिद अली चौहान और प्रधानाचार्य आरए चौहान द्वारा घोषित किया गया। इसमें निखिल चौहान ने प्रथम, क्रिश बंसल ने द्वितीय तथा वैष्णवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर स्कूल प्रबंधन की ओर से मेधावियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य आरए चौहान, प्रबंधक माजिद अली चौहान, निगत, पूजा कौशिक, अलका, पवन गोस्वामी आदि स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।