फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट शामली पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। मांग की कि 17 उपजातियों को अनुसूचित जाति में शामिल कराया जाए। मंगलवार को निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मवीर कश्यप के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा कमजोर वर्गों के साथ अन्याय कर रही है। एक तरफ मछलीशहर लोकसभा से रामचरित्र निषाद को सांसद बनाया जाता है, तो दूसरी तरफ निषादों को अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं दिलाया जा रहा है। उनकी मांग है कि मछुआरा समुदाय की उपजातियों, कहार, कश्यप, केवट, मल्लाह, निषाद, कुम्हार, प्रजापति, धीवर, बिंद, भर, राजभर, धीमर, बाथम, तुरहा, गोडिया, मांझी आदि को ओबीसी से निकालकर अनुसूचित जाति की सुविधा मिलनी चाहिए। मौके पर दीपक कुमार, गदुलाब सिंह, अजय कुमार कश्यप ,प्रदीप कश्यप, पहल सिंह, सोनू कश्यप, सागर कश्यप, सचिन कश्यप, रवि कश्यप, अंकित कुमार, सुभाष, बबलू, नितिन, राहुल, मनोज कश्यप और नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें