शामली। उप संभागीय परिवहन विभाग की ओर से चलाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत चौथे दिन रोड कठपुतली के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। बृहस्पतिवार को पंजाबी कॉलोनी में रोड पर सेफ्टी क्लब की ओर एक नुक्कड़ नाटिका का आयोजन किया गया। शुभारंभ एआरटीओ मंशीलाल ने किया। उन्होंने कहा कि सभी यातायात के नियमों का पालन करें। कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का पालन न करने के चलते कई लोग असमय दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। जिनमें से कई मौत के मुंह में भी समा जाते है। अगर सभी यातायात नियमों का पालन करेंगे तो दुर्घटनाएं नहीं होंगी। बाहर से आई रोड सेफ्टी टीम के सदस्यों ने लोगों को यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारियां दी।