सभी को इल्म हासिल करना जरूरी
कांधला।
गांव गढ़ी दौलत स्थित मदरसा जामिया बदरुल उलूम, मदरसा खदीजातुल कुबरा में बृहस्पतिवार को अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हजरत मौलाना आकिल साहब ने की। कार्यक्रम का आगाज कारी मसूद की तिलावत से हुआ। अंग्रेजी भाषा के उस्ताद मुफ्ती तैय्यब कासमी ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर रोशनी डाली। प्रतियोगिता में मदरसे के 15 छात्रों ने हिस्सा लिया। अंग्रेजी में तकरीर और नजम पेश की। जज के तौर पर आए शोबा- ए अंग्रेजी दारुल उलूम देवबंद से अरबी, अंग्रेजी व उर्दू स्पीकर मौलाना तौकीर कासमी ने कहा कि सभी जुबान अल्लाह की देन हैं। सभी को इल्म हासिल करना जरूरी है। अंग्रेजी आलमी जुबान है। इसलिए इसको जरूर सीखना चाहिए। दारुल उलूम वक्फ देवबंद से आए मौलाना मोहम्मद असजद कासमी ने भी अंग्रेजी तालीम हासिल करने पर जोर दिया। नगर पालिका परिषद कांधला के चेयरमैन हाजी वाजिद हसन, तारिक जंग व बाबू फैसल बेग ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।