नेशनल चैंपियनशिप में दो खिलाड़ी चयनित
शामली। जनपद के दो खिलाड़ियों का प्रो-किक बॉक्सिंग नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। यह चैंपियनशिप महाराष्ट्र के पुणे शहर में आयोजित होगी। दोनों चयनित खिलाड़ी यूपी की टीम की ओर से हिस्सा लेंगे। इस चैंपियनशिप के लिए जनपद से खिलाड़ी गौरव कुमार का 65 किग्रा वर्ग में और ऋषभकांत शर्मा का 75 किग्रा वर्ग में चयन हुआ है। यह दोनों खिलाड़ी उत्तर प्रदेश टीम की ओर से प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक आयोजित होगी। दोनों खिलाड़ियों का शामली मार्शल आर्ट एकेडमी से चयन होने पर मंगलवार को कोच सुशील कौशिक व सह कोच सोनू सैनी ने उन्हें बधाई दी।