फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध के माध्यम से समझाया समाज में महिलाओं का योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

आरके पीजी कॉलेज में चल रहे एनएसएस शिविर चौथा दिन रहा। जिसमें स्वयंसेवकों ने निबंध के माध्यम से समाज में महिलाओं का योगदान बताया।
आरके पीजी कॉलेज की प्रथम इकाई प्राकृतिक चिकित्सालय में शुक्रवार को चौथे दिन एनएसएस शिविर का शुभारंभ कॉलेज अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को जननी की महत्ता बताया। उन्होंने जीवन को स्वस्थ रखने के लिए योग के प्रति जागरूक किया। इसके बाद स्वस्थ एवं सुसंस्कृत समाज में महिलाओं का योगदान विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग कर समाज में महिलाओं का योगदान बताया। द्वितीय सत्र में सभी ने दो मिनट का मौन धारण करते शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर, राजगुरु व सुखदेव को सच्ची श्रद्धांजलि दी। स्वयंसेवकों ने उनके योगदान को याद करते हुए कार्यक्रम प्रस्तुत किए। तृतीय सत्र में डॉ. ओमकार सिंह ने सभी को विज्ञान परक सोच विकसित करने की सलाह दी। जिससे जीवन में तकनीकि चुनौतियों का सामना कर सकें। निबंध में जावेद प्रथम, रवि कुमार द्वितीय व गौरव तृतीय रहा। इस दौरान डॉ. पीके सिंह, डॉ. एमके जेल्ली, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. रजनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें