शामली। भारतीय अनुसूचित जन जागृति समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट ने विभिन्न समस्याओं का समाधान कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने कहा कि गरीब बेरोजगारों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंकों से बिना गारंटी के ऋण मिलना चाहिए, गरीब परिवारों के घरों में शौचालय का निर्माण कराया जाए, संविदा सफाई कर्मचारियों को समायोजित कराया जाए, बिजली आपूर्ति ठीक कराने की मांग की है।