कैराना ।
ब्लूमिंग डेल इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
शनिवार को कैराना स्थित ब्लूमिंग डेल इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम पालिका बारात घर में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कैराना के चेयरमैन पुत्र एवं युवा नेता चौधरी अनम हसन तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में देहरादून से मनोवृत्ति रोहल ने भाग लिया। स्कूल प्रबंधक शराफत राव ने माल्यार्पण कर और गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के शाद, आयान, अर्श, अरशद, राहिम, रेशमा, रूबिना, शबाना, अफसाना आदि ने बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ , देशभक्ति गीत दिल दिया है, जां भी देंगे, ऐ वतन तेरे लिए आदि पर शानदार प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर अनम हसन ने कहा कि अभिभावकों को अपने नौनिहालों को शिक्षित करना बेहद जरूरी है। मौलाना फैजान साकिब कासमी ने कहा कि इस्लाम में इल्म का बड़ा महत्व है। इल्म से जेहन में ताजगी रहती है। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधक शराफत राव ने आगंतुकों का आभार जताया। इस दौरान दीपक कुमार, रामपाल, फैजान साकिब, नईम, शाहिन, जोया, डाक्टर काशिफ, डाक्टर मोबीन और जुल्फिकार राव सहित सैकड़ों अभिभावक मौजूद रहे।