फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की मौत के मामले में हो गया समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे की मौत के मामले में हुआ समझौता
विज्ञापन

जलालाबाद (शामली)। क्षेत्र में बुधवार रात गलत इंजेक्शन लगाने के कारण बालक की मौत के मामले में समझौता हो गया।
बुधवार को कस्बा जलालाबाद में प्रवीण कोरी के बेटे सूर्यांश की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत में आरोप लगाया था कि महिला चिकित्सक द्वारा उपचार के दौरान लापरवाही बरते जाने के कारण बच्चे की मौत हुई। उधर, बृहस्पतिवार को नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुल गफ्फार के आवास पर जिम्मेदार लोगों के बीच मामले को लेकर वार्ता हुई। दोनों पक्ष के लोगों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में मामला निपटा दिया। महिला चिकित्सक ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। इसके बाद गमगीन माहौल में बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बैठक में चेयरमैन अब्दुल गफ्फार, सभासद सुनहरा कोरी, राकेश शर्मा, डाक्टर गोपाल दास और अमित कुमार तरार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें