फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमपाल के पिता ने भी तोड़ दिया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। गांव सुन्ना में शराब पीने से हुई सोमपाल की मौत के एक सप्ताह बाद ही उसके बीमार पिता ने भी दम तोड़ दिया। वह बेटे की मौत के सदमे में थे। एक सप्ताह में दो लोगों की मौत होने से परिवार में मातम पसरा है। गांव सुन्ना निवासी सोमपाल की एक सप्ताह पूर्व ही शराब पीने के कारण मौत हो गई थी। उसकी पत्नी रेखा की कई साल पूर्व बीमारी के कारण मौत हो गई थी। सोमपाल रिक्शा चलाकर परिवार को पालता था। सोमपाल की मौत के बाद परिवार में उसके पिता कालू और मां बिमला के अलावा उसके दो बेटे अजय (13) और रवि (10 ) पर जिम्मेदारी का बोझ आ गया था। वहीं, सोमपाल की मौत के बाद घर में कमाने वाला कोई नहीं रह गया, जिस कारण सोमपाल के पिता कालू भी बीमारी और असहाय होने के कारण अवसाद में आ गए। बुधवार की रात कालू ने दम तोड़ दिया। कालू की मौत घर के बाद अब घर में सोमपाल की मां बिमला व उसके दोनों बेटों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। एक सप्ताह के भीतर परिवार में दो लोगों की मौत से दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। बृहस्पतिवार को कालू के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें