फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने सीखा टैंट बनाना और गांठें लगाना

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आरके इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट एंड गाइड शिविर शुक्रवार को भी जारी रहा। प्रशिक्षक राज सिंह और लक्ष्मण सिंह ने सभी छात्रों को प्राथमिक चिकित्सा, विभिन्न प्रकार की गांठें लगाना, टेंट बनाना, बिना बर्तन भोजन, मीनार बनाने का प्रशिक्षण दिया। इसके बाद अलग अलग टोली बनाकर टेंट बनवाया गया। भगत सिंह हाउस ने प्रथम, भीम हाउस ने द्वितीय और वीरेंद्र हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों ने देशभक्ति गीत भी सुनाए। प्रधानाचार्य लोकेंद्र सिंह ने पुरस्कार देकर सभी को देश और समाजसेवा के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नवाब सिंह, राधेश्याम, नरेश पाल, सुशील तोमर, राजेंद्र राणा, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें