कांधला।
गांव जसाला स्थित शिव मंदिर में विद्युत निगम के अधिकारियों द्वारा कैंप लगाकर बकाया लाखों रुपया वसूल किया गया। शुक्रवार को उपखंड अधिकारी मदनपाल सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा क्षेत्र के गांव जसाला स्थित शिव मंदिर में कैंप लगाया गया। इस दौरान टीम ने उपभोक्ताओं से बकाया एक लाख छह हजार रुपये वसूल किए। इसके बाद टीम ने दस लोगों को नये कनेक्शन दिए, और 30 उपभोक्ताओं के बिलों को ठीक करने का काम किया गया। कैंप के बाद जेई अमितोष मौर्य ने अपनी टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया टीम ने बकाया बिल जमा नहीं करने वाले आधा दर्जन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए, इसमें ऐसा करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ जेई ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।