फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में विकास कार्यों सहित कई प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। नगर पंचायत झिंझाना की नवगठित कार्यकारिणी की पहली बोर्ड बैठक में विकास कार्यों सहित कई प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित बोर्ड बैठक में पथ प्रकाश हेतु बिजली उपकरणों की खरीद, स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन, सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, रैन बसेरा की व्यवस्था, सामुदायिक व्यवस्था, अलाव की व्यवस्था, आवारा पशुओं को पकड़ने, बंद नलकूपों के स्थान पर नए नलकूप लगाने, गृहकर पुस्तिका का सर्वेक्षण और नगर पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जे हटाने, बारातघर का जीर्णोद्वार कराने, जल निकासी के लिए गंदे नाले व सड़क का निर्माण कराने के साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम बनवाने का प्रस्ताव रखा गया। सर्वसम्मति से सभी प्रस्ताव पारित किए गए। चेयरमैन नौशाद कुरैशी ने अध्यक्षता और संचालन अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने किया। बैठक में लिपिक कुलदीप सैनी के अलावा सभासद मेहरबान कुुरैशी, जनेश्वर, नवाब, नवेद , कामिल, इकराम, तसलीम, इलियास आदि मौजूद रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें