शामली।
अखिल भारतीय उपाध्याय सेवा समिति की बैठक कार्यालय लिलौन में आयोजित की गई। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू राम उपाध्याय ने सभी से समाज के गरीब लोगों व बेसहारा की मदद करने के लिए प्रेरित किया। वहीं सभी से लड़कियों की शिक्षा पर अधिक से अधिक ध्यान देने का आह्वान किया। सचिव राकेश उपाध्याय से सभी से संगठन को मजबूत करते हुए समाज को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान भानू प्रताप, सत्येंद्र, विनोद, अमित, जनेश्वर, सुनील आदि मौजूद रहे।