फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शा में बैठे युवक की मौत, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। रेलवे स्टेशन से एक करीब 30 वर्षीय युवक रिक्शा में दिल्ली अड्डे पर जाने के लिए बैठा था। जब रिक्शा दिल्ली अड्डे पर पहुंची तो अचानक युवक रिक्शा से नीचे गिर पड़ा। रिक्शा चालक इरफान ने उसको उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर अजंता चौक पर तैनात पुलिसकर्मी भी आ गए। उन्होंने उसको सरकारी अस्पताल में भिजवाया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसकी शनाख्त की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। एसएसआई पंकज गौतम का कहना है कि युवक के एक हाथ पर पिंटू, रवि लिखा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें