फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर विद्युत तार टूटने से जली नौ बीघा गन्ने की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव लांक में खेत में जर्जर टूटने से कई किसानों की गन्ने की फसल जल गई। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
सोमवार को गांव लांक के चार किसानों के खेतों में विद्युत लाइन का जर्जर तार टूट कर गिर गया। जिससे खेतों में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे सैकड़ों लोगों ने एसडीओ को फोन कर लाइन कट कराई। जिसके बाद सभी ने मिट्टी और पानी डालते हुए काफी देर बाद आग पर काबू पाया। जिसमें बीरसैन पुत्र उत्तम सिंह की तीन बीघा, ब्रजबीर पुत्र सिलोकस तीन बीघा, रणबीर पुत्र सिलोकस दो बीघा और संजीव पुत्र इलम सिंह की एक बीघा गन्ने की फसल जल गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे जेई अनिल पटेल ने आग का कारण जाना। वहीं पीड़ित किसानों का कहना है कि खेत के बीच से गुजर रही जर्जर लाइन को लेकर विद्युत अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। जिसके बाद भी आज तक लाइन को बदला नहीं गया। सभी पीड़ित किसानों ने विद्युत निगम अधिकारियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें