राशन के लिए हंगामा
चौसाना। चौसाना की राशन की दुकान सस्पेंड चल रही है। नतीजतन दुकान को भड़ी राशन डीलर से संबद्ध किया गया है। उधर, सोमवार को राशन की दुकान पर राशन लेने पहुंचे ग्राहकों के साथ अभद्रता करते हुए भगा दिया गया। इसके बाद दुकान पर जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि ग्राहकों के आने से पहले उनके राशन कार्ड पर किसी दूसरे को राशन दे दिया गया। हंगामा बढ़ता देख डीलर ने ग्राहक को राशन दिया गया।