मीट की दुकान बंद कराएं
ऊन। नागरिकों ने एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य को शिकायत पत्र देकर मीट की दुकानों को बंद कराने की मांग की है। आरोप है कि मीट की दुकानों के मालिक सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का पालन नहीं करते हैं। शिकायत करने वालों में सचिन धीमान ,प्रतीक गोयल, मोनू कुमार , हारूण , इरफान ,सावन ,नितिन आदि लोग मौजूद रहे।