थानाभवन। मां शाकंभरी देवी के दर्शन के लिए नगर और देहात से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा अर्चना के पश्चात शोभायात्रा के साथ पदयात्रा प्रारंभ की। मोहल्ला रेत्ती में पदयात्रा के डोले का समाजसेवी संदीप जिंदल ने शुभारंभ किया। इसके पश्चात पदयात्रियों ने डीजे की धुनों पर नाचते गाते नगर परिक्रमा कर यात्रा प्रारंभ की। जयपाल सिंह, नरेश कुमार अमन, महेंद्र, सुखवरी आदि ने बताया दुर्गा चौदस पर वे माता के दरबार में झंडा चढाएंगे।