गांव दभेड़ी खुर्द में लगा चिकित्सा शिविर
कैराना। बुधवार को दभेड़ी खुर्द के प्रधान के पति चौधरी मुंशाद अली चौहान के नेतृत्व में गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बाल स्वास्थ्य योजना के तहत एक माह से पांच वर्ष के तक के बच्चों को बीसीजी, टिटनेस, हेपेटाइटिस, विटामिन ए आदि का टीकाकरण कराया गया। शिविर में गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोलियां नि:शुल्क दी गई। इसके साथ ही महिलाओं को गर्भकाल के दौरान होने वाली विभिन्न बीमारियों से बचाव के टीके लगाए गए। शिविर में ग्रामीणों का चेकअप करके उन्हें दवाईयां वितरित की गई। इस दौरान डॉक्टर रीतू, एएनएम इंदु, स्टाफ नर्स शिखा व अनिल कुमार, पंकज कुमार, संजीदा, आशा सुमन आदि मौजूद रहे।