शामली। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि एक जून को कोविड-19 टीकाकरण के तहत 18 से 44 वर्ष तक के व्यक्तियों को टीकाकरण किया जाएगा। जिले में इस दिन राजकीय महिला पॉलिटेक्निक शामली, वीवी इंटर कालेज शामली, प्राइमरी स्कूल मुंडेट, सीएचसी शामली, कैराना, ऊन, थानाभवन व जसाला में बूथ पर टीकाकरण किया जाएगा। कोविड टीकाकरण के लिए (WWW.COWIN.GOV.IN) व आरोग्य सेतु एप पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद 30 मई को पूर्वाह्न 11 बजे के बाद कोविड टीकाकरण हेतु अपाइटमेंट टीका लगने का समय, दिनांक व स्थान लिया जा सकता है।