फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिला कबड्डी टीम के लिए 18 खिलाड़ी चयनित

Wed, 11 Nov 2026 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
गांव कनियान में सीनियर वर्ग कबड्डी ट्रायल में दम दिखाते ​खिलाड़ी। कोच - फोटो : Archive
विज्ञापन
शामली। गांव कनियान स्थित रतन पौड़िया खेल परिसर में मंगलवार को जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से सीनियर वर्ग की जिला कबड्डी टीम के गठन के लिए ट्रायल हुआ। चयन प्रक्रिया के बाद 18 खिलाड़ियों का जिला टीम के लिए चयन किया गया। एसोसिएशन के सचिव संजीव कुमार ने बताया कि ट्रायल में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर दम दिखाया। अच्छा प्रदर्शन करने वाले 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया हैं, इसमें विभोर, अभिमन्यु, युगल व वंश आदि का चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता की तैयारी के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। जोन की प्रतियोगिता की तिथि और स्थान निर्धारित होने के बाद शिविर का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। ट्रायल के दौरान संजीव कुमार, संदीप पंवार, रविंद्र कुमार, मनवीर, अमित, यशपाल, विपिन मलिक, अमित और अरुण रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें