फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शामली पहुंची 1740 मीट्रिक टन डीएपी, किसानों की दूर होगी परेशानी

Sat, 09 Dec 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली रेलवे स्टेशन पर डीएपी उतरवाते जिला कृ​षि अ​धिकारी प्रदीप कुमार यादव व अन्य: फोटो स्वंय
विज्ञापन
शामली। जनपद में गुजरात से 1740 मीट्रिक टन डीएपी पहुुंच गई है। कृषि विभाग के अधिकारियों और इफको के अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर डीएपी को प्राप्त करने के बाद गोदाम में पहुंचा दिया है। वहां से जरूरत के अनुसार डीएपी को समितियों व दुकानों पर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार को शामली रेलवे स्टेशन पर 1740 मीट्रिक टन डीएपी की रैक पहुंच गई है। बताया कि अब जनपद में कुल 2740 मीट्रिक टन डीएपी की उपलब्धता हो गई है। सभी सहकारी समितियों तथा गन्ना समितियों और अन्य संस्थाओं को आवश्यकतानुसार पर्याप्त मात्रा में डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। किसानों से अनुरोध है कि अपनी आवश्यकता के अनुसार जोत आधार पर डीएपी/यूरिया लेना सुनिश्चित करें और किसी भी प्रकार का भंडारण ना करें। उन्होंने कहा कि डीएपी को प्राप्त करने के बाद गोदाम पर भिजवा दिया गया है, जहां से वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें