फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मापन शिविर में उपकरण के लिए 173 दिव्यांग बच्चे चिन्हित

विज्ञापन
विज्ञापन
मापन शिविर में उपकरण के लिए 173 दिव्यांग बच्चे चिह्नित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। समग्र शिक्षा अभियान के तहत समेकित शिक्षा के तत्वावधान में एलिम्को कानपुर के सहयोग से दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण/उपस्कर उपलब्ध कराने के लिए मापन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 179 दिव्यांग बच्चों का परीक्षण कर 173 को उपकरण व उपस्कर के लिए चिह्नित किया गया।
विज्ञापन

यह मापन शिविर ब्लॉक संसाधन केंद्र बनत में सोमवार को आयोजित किया गया। इसमें कुल 179 दिव्यांगों का परीक्षण किया गया। जिनमें 173 दिव्यांग बच्चे उपकरण एवं उपस्कर हेतु चिह्नित किए गए। दिव्यांग बच्चों को दो सितंबर को बीआरसी शामली पर सहायक उपकरण व उपस्कर का वितरण किया जाएगा। शिविर में ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, क्रच, रोलेटर, एमआर किट, ब्रेल किट हियरिंग एड, कैलिपर, स्मार्ट कैन ब्रेल केन, सीपी चेयर, डेजी प्लेयर आदि उपकरणों का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर एलिम्को कानपुर से पीएंडओ टेक्निशियन सत्येंद्र व अमित कुमार, ऑडियोलॉजिस्ट मनोज कुमार, प्रभारी जिला समन्वयक समेकित शिक्षा जितेंद्र कुमार और प्रधानाध्यापक खलील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें