फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आए वृद्ध किसान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बलवा हॉल्ट के निकट रेलवे लाइन पार करते वक्त वृद्ध किसान की पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजन किसी तरह की कोई कार्रवाई न कराने की बात कहते हुए उसके शव को घर ले गए। हादसा करीब रविवार सुबह करीब सवा दस बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वृद्ध का एक पैर ट्रेन के इंजन में फंस गया था, जिसे लोगों ने खींचकर निकाला। मगर, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस दौरान करीब पांच मिनट तक ट्रेन मौके पर रुकी रही। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि शव की पहचान कांधला थानाक्षेत्र के गांव रसूलपुर गुजरान निवासी प्रहलाद सिंह के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि वृद्ध सुबह किसी काम से बलवा आए थे। उस समय रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजन किसी तरह की कार्रवाई कराने से इंकार कर करते हुए शव को अपने घर ले गए। इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें