विश्व पृथ्वी दिवस पर किया पौधरोपण
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर के वीवी इंटर कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस पर जूनियर व सीनियर डिवीजन के कैडेट ने पौधरोपण किया। कैडेट ने पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया। कॉलेज में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में कालेज के जूनियर व सीनियर डिवीजन के कैडेटों ने हिस्सा लिया। एनसीसी ऑफिसर रजनीश कुमार ने प्रत्येक कैडेट को एक-एक पौधा गोद दिया और उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी दी गई। कालेज प्रबंधक संजय संगल और प्रधानाचार्य एसके आर्य ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में मानव ने अपने निजी स्वार्थ के लिए औद्योगिकीकरण, नवीनीकरण के नाम पर पृथ्वी और प्राकृतिक संसाधनों का जिस प्रकार दोहन किया है और अभी भी किया जा रहा है। इस अवसर पर विजय कुमार, मनोज शर्मा, महेश चंद गुप्ता, डीके पांडे, कृष्ण देव यादव, मनोज कुमार, दिनेश तोमर, प्रमोद कुमार, सुभाष चंद, प्रदीप आर्य, संदीप मित्तल, राजीव कुमार, साहिल, श्रवण, धीरज, सुशील, पंकज, विनय गुप्ता आदि मौजूद रहे।