गोष्ठी में गन्ने की उन्नतशील खेती करने की जानकारी दी
ऊन। ऊन शुगर मिल में आयोजित गोष्ठी में गन्ना शोध संस्थान के वैज्ञानिकों ने किसानों को गन्ने की उन्नतशील खेती करने संबंधी जानकारी दी। मिल के एमडी राणा इंद्र प्रताप सिंह ने किसानों से नई तकनीक अपनाने तथा उन्नत बीज उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। गोष्ठी में गन्ना विशेषज्ञ, डॉक्टर रविंद्र कुमार, डाक्टर विजय एस माली, डाक्टर एके पांडे, डाक्टर एमएल छाबड़ा आदि ने गन्ने की बुआई करने, पैदावार बढ़ाने और फसल को रोगों से बचाव के बारे में किसानों को जानकारी दी। मिल के जीएम जीएस खेरा ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। गोष्ठी का संचालन मिल के एजीएम केन प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर गन्ना समिति के सचिव अजीत कुमार सिंह, जेयष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक विवेक चौधरी, चेयरमैन कटार सिंह, गन्ना महाप्रबंधक अनिल अहलावत, गन्ना उप महाप्रबंधक नरेंद्र सरोहा, सुधीर मलिक, राजीव बालियान, शोबीर मलिक, गौरव तोमर आदि मौजूद रहे।