शामली। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम में सरशादी लाल शुगर मिल में जिले के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने दौरा किया। बसों को एसडीएम सदर सुुुरजीत सिंह, जिला समन्वयक सुधीर कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शनिवार को छात्र-छात्राएं समग्र शिक्षा अभियान योजनांतर्गत सरशादी लाल शुगर मिल में पहुंचे। जहां अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक नरेश कुमार उनकी टीम के विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त की। मौके पर बीएसए गीता वर्मा, जिला समन्वयक प्रशिक्षण सुधीर कुमार मौजूद रहे।