फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़नदस्ता दल गठित, चेकिंग अभियान चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले की सभी विधानसभाओं में उड़नदस्ता गठित करके सक्रिय कर दिया गया है। डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि उड़नदस्ते दल को सामान या वाहन चेक करने के समय विनम्र, मर्यादित एवं शिष्ट व्यवहार करना होगा। निगरानी और उड़नदस्ता मौके पर महिला अधिकारी के रहने के बाद महिला के पर्स की जांच की जाएगी। बिना महिला अधिकारियों के उड़न दस्ता किसी भी महिला के पर्स की तलाशी नहीं करेंगे। उड़न दस्ता अपने क्षेत्रों में जांच के दौरान स्थैतिक निगरानी दलों के कार्यकलाप एवं उपयुक्त आचरण का पर्यवेक्षण भी करेगा। समस्त प्रभारी उड़न दस्ता एवं एसएसटी टीम निर्देशों का पालन करेगी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कैराना, शामली, थानाभवन विधानसभाओं में उड़नदस्ता गठित कर दिया गया। ये सभी विधानसभाओं में सक्रिय करके चेकिंग अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें