पुणे से लौटे खिलाड़ियों का हुआ स्वागत
शामली। देवी उमराकौर वैदिक इंटर कालेज बनत के तीन छात्रों ने पुणे के नेशनल स्कूल में जीत कर लौटे खिलाड़ियों का विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया। महाराष्ट्र के पुणे के नेशनल स्कूल में 22 फरवरी से लेकर 24 फरवरी तक नेशनल स्कूल कुराश प्रतियोगिता में यूपी की ओर से देवी उमरा कौर वैदिक इंटर कालेज बनत के 45 किग्रा में सुुुलभ, 50 किग्रा में वीशु और 55 किग्रा में दुष्यंत ने हिस्सा लिया। दुष्यंत ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए यूपी को तृतीय स्थान दिलाया। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल राणा ने खेल शिक्षक व छात्रों का स्वागत किया। इस मौकेपर अनंगपाल, सुबोध, अरूण, कपिल, अंकित, गौरव, प्रदीप, मुकुल आदि मौजूद रहे।