शामली। रॉक गोल्ड एकेडमी में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के चेयरमैन सुनील गोयल, वाइस चेयरमैन शिखर गोयल प्रधानाचार्या दीप्ति जैन ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। बच्चों ने बहुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या दीप्ति जैन ने अभिभावकों को अपने बच्चों की शिक्षा के प्रति सजग रहने की अपील की। अंत में चेयरमैन सुनील गोयल ने सभी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न भेंट किया।