फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को मिला लावारिस बालक, परिजनों की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को मिला लावारिस बालक
विज्ञापन

कैराना। डायल-100 पुलिस टीम को सड़क पर घूमता हुआ एक लावारिस बालक मिला है। पुलिस उसके परिजनों की तलाश कर रही है। सोमवार शाम कोतवाली से डायल-100 पीआरवी शामली रोड से गुजर रही थी। उसी दौरान सड़क पर घूमता हुआ एक लावारिस बालक दिखाई दिया, जिसे पुलिसकर्मियों ने रोका और पूछताछ की, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस उसे कोतवाली ले आई। बालक की उम्र करीब 10-12 वर्ष है और वह कुछ बोल नहीं पा रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बालक किसी मानसिक बीमारी से भी त्रस्त हो सकता है। फिलहाल, पुलिस उसके परिजनों की तलाश में जुट गई है।
शांतिभंग में दो पकड़े
कैराना। पुलिस ने शांतिभंग होने की आशंका के चलते गांव अलीपुर निवासी शाहरुख और नाजिम को हिरासत में ले लिया। दोनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें