कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के संयुक्त सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल चौहान ने किया गया। पूर्व प्राचार्य डा. राजेश कुमार अग्रवाल, प्रथम इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डा. संदीप कुमार, तृतीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डा. आंचल यादव, डा. योगेंद्र पाल सिंह और डा. जितेंद्र कुमार विकल ने स्वयंसेवकों को सेवा योजना के उद्देश्य और महत्व से परिचित कराया। विजय और सौरभ ने गीत और सेवा योजना से जुडे़ संस्मरण से श्रोताओं को मुग्ध कर दिया। द्वितीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डा. रमेश यादव ने अतिथियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर तबस्सुम, अकरम, मोनू, अजीम, जावेद, प्रीति, अकरम, उस्मान, रामलाल, कपिल, नैना, शादमानी, सूमायला आदि का विशेष सहयोग रहा। डा. भूमेश, डा. अजय बाबू, डा. हरेन्द्र, डा. राकेश कुमार, डा. मुकेश कुमार, डा. उत्तम कुमार, डा. नीतू त्यागी, डा. रीनू, डा. हंसराज, डा. दीपक कुमार, सुभाष, गौतम कुमार, कृष्णपाल आदि मौजूद रहे।