फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता छात्र सकुशल बरामद, ट्रेन से सहारनपुर चला गया था

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। तीन दिन पहले लापता हुआ छात्र सिसौली से सकुशल बरामद हो गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला रेलपार निवासी आशु (12) पुत्र वीरेंद्र पुलिस कार्यालय के निकट प्राथमिक विद्यालय-13 में कक्षा तीन का छात्र है। शनिवार दोपहर में वह घर से खेलने के लिए गया था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कोई पता नहीं चलने पर आदर्श मंडी थाने में सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस भी छात्र की तलाश में जुट गया था। एसपी अजय कुमार ने बताया कि छात्र अन्य बच्चों के साथ खेलने के बाद घर जाने के लिए स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में चढ़कर दूसरी तरफ उतर रहा था, उसी समय अचानक ट्रेन चल दी। वह उतर नहीं सका और सहारनपुर पहुंच गया था। वहां स्टेशन पर उसे रोते हुए देखकर किसी व्यक्ति ने उससे नाम पते की जानकारी ली। इसके बाद उस व्यक्ति ने छात्र को खाना खिलाया और उसे शामली जाने वाली ट्रेन में बैैठा दिया। रविवार शाम वह शामली पहुंच गया था। परिजनों की पिटाई के डर से वह रेलपार में अपने घर न जाकर अपने मूल गांव सिसौली चला गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें