अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। जिला जेल से कोर्ट में पेशी पर लाए गए एक कैदी की हवालात में अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिससे पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने कैदी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। बिल्लू निवासी ग्राम खंद्रावली थाना कांधला जानलेवा हमले के मामले में जिला कारागार में बंद है। सोमवार को मुजफ्फरनगर जेल से बिल्लू को कैराना स्थित कोर्ट में पेशी पर लाया गया। लगभग दो बजे कैदी को हवालात में बंद किया हुआ था, उसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। अन्य बंदियों ने इसकी जानकारी आरक्षियों को दी। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कैदी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।