अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन (शामली)। कस्बे के ऐतिहासिक मेले गुघाल में शुक्रवार को दंगल का शुभारंभ हुआ। दंगल में विभिन्न स्थानों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया।
मेले का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन और चेयरमैन के पति इंतजार ने किया। दंगल में पहली कुश्ती विनय अखाड़ा दिल्ली के अनिल मान व जलालाबाद के अशरफ अली अखाड़े के नितिन के बीच हुआ। जिसमें विनय ने नितिन को हराकर मैच अपने नाम किया। दूसरी कुश्ती भूरा जलालाबाद व सत्यम भैंसवाल के बीच हुआ। यह मुकाबला बराबरी पर छूटा । तीसरी कुश्ती उस्मान गंगोह व कपिल दिल्ली के बीच हुई। जिसमें यह मुकाबला भी बराबरी पर छूटा। कुश्ती के रेफरी तहसीन गंगोह व दंगल का ठेकेदार शौकत पहलवान रहे। इस मौके पर रणभीर , विनोद सैनी, देवेंद्र शर्मा, महबूब, वसीम त्यागी, नीरज गोयल, सुभाष सैनी, मेहराज अहमद, अनिल डीलर आदि लोग मौजूद रहे।