शामली। नगर पंचायत बनत द्वारा नगर में स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। रैली में अध्यक्ष राजीव कुमार, सभासद व सफाई कर्मचारी ने मिलकर जागरूकता रैली निकाली। सभी ने कस्बेवासियों को किसी भी प्लास्टिक वस्तुओं का इस्तेमाल भी न करने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सभी से नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की।