कैराना। कस्बा निवासी महिला ने एसपी को भेजे पत्र में बताया कि 23 नवंबर को उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इसमें तीन लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज है। आरोप है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। वह खुलेआम घूम रहे हैं और उस पर फैसले का दबाव बना रहे हैं। फैसला नहीं करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। महिला का कहना है कि आरोपियों में से एक जानलेवा हमले के मामले में जमानत पर बाहर है। उनकी धमकियों के चलते वह दहशत में है। इसी कारण घर छोड़कर अपनी रिश्तेदारी में रह रही है। उसे अपनी जानमाल का खतरा बना हुआ है।