थानाभवन। महासंघ के नगर अध्यक्ष रामकुमार उर्फ आशु सैनी ने बताया कि रविवार रात को नौजल मार्ग पर नबीपुरा मोहल्ले के नाले में गोवंश गिरकर घायल हो गया था। मौके पर पहुंचे महासंघ के कार्यकर्ताओं ने गोवंश को बाहर निकाला और एक निजी चिकित्सक से उसका उपचार कराया। गंभीर चोट लगने के कारण सोमवार रात को गोवंश ने दम तोड़ दिया। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि आए दिन इस तरह से गोवंश हादसों का शिकार हो रहे हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर उनकी अनदेखी हो रही है। गोवंश को दफनाने में हरीश सिंघल, कुलदीप कश्यप, नवीन अरोरा, नीटू पांचाल, रामपदीप, सचिन सैनी, रामवीर सैनी, मोनू जेबीएल, पवन सैनी आदि मौजूद रहे।