फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की समस्याओं को लेकर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ की बैठक में विद्यालयों के समक्ष समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

कस्बे के ग्रीन वेली पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ के बैनर तले जिला स्तरीय बैठक हुई। बैठक में मान्यता प्राप्त विद्यालयों के समक्ष सरकार की नीतियों एवं उनके अनुपालन में आने वाली समस्याओं पर चर्चा हुई। वहीं, अन्य कई प्रकार की चुनौतियों के समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष अनुज गौतम ने कहा कि आज विद्यालयों का संचालन काफी चुनौतियों भरा है। परंतु एकजुटता से सभी समस्याओं एवं चुनौती से निपटा जा सकता है। सभी विद्यालय संचालक महासंघ के किसी भी पदाधिकारी को कभी भी अपनी समस्या से अवगत करा सकते है। जिसका समाधान संबंधित प्रशासनिक अधिकारी या शासन स्तर से उसका समुचित समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। ब्लाक अध्यक्ष गुफरान अली, देवेंद्र शर्मा, चंद्रसेन चौधरी, डॉ. विजय, चंदकी राम, सुशील कुमार जैन, अजीम खान, मास्टर ओमप्रकाश नायक, शावेज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें