शामली। एनपीआरसी भाजू द्वारा न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें प्राथमिक और जूनियर विद्यालय भनेड़ा जट के बालकों ने कई प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रौशन किया। समन्वयक संजीव कुमार ने कहा कि इन बच्चों की प्रतिभा एक दिन देश के काम आएगी। इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉक्टर विकास मलिक, शिक्षक कोच चंचल शर्मा, अनिल कुमार, चांदवीर, जितेंद्र कुमार, विकास राठी, दीपक बालियान, नीतू देवी, प्रविंद कुमार, सुनील तोमर, संजीव कुमार, नारायण दत्त, कपिल कुमार, प्रशांत कुमार आदि शिक्षकों ने साबिर, साजिया, नाजिमा, काजल, फुरकाना, विशाल आदि को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया।