शामली। लायंस क्लब सम्राट द्वारा बृहस्पतिवार रात हनुमान धाम के पास स्थित एक रेंस्तरा में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें शिक्षक श्रीपाल धामा, अनुज शेखर, ममता मित्तल, संध्या चौधरी व राजपाल सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने पर प्रमाण पत्र व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही क्लब के रीजन चेयरमैन डाक्टर प्रेम मोहन बिंदल ने अधिकारिक बैठक ली। संचालन मनोज गोस्वामी ने किया। इस दौरान आशीष मित्तल, श्यामलाल, प्रमोद कुमार, विपिन, ललित जैन, अनिल सैनी, खालिद मौजूद रहे।