फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

शामली। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई है। जेलों के अंदर की हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। जेलों के अंदर से एक समानांतर आपराधिक साम्राज्य चलाया जा रहा है। मार्च 2017 से अब तक दो हजार पुलिस मुठभेड़ों में 61 लोग मारे जा चुके हैं। महिला उत्पीड़न की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बेटियों के साथ घिनौने कृत्य हो रहे हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, रमन शर्मा, सुरेशपाल सैनी, विक्रम सिंह, सलामत अंसारी, ठाकुर लाखन सिंह, बाबू खान, प्रवीन तरार, राजीव कुमार, जेके जैन एडवोकेट, राजपाल, आशोक जैन, नारिश चौधरी, अंकित जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें