कैराना। प्रख्यात कवि एवं साहित्यकार गोपालदास नीरज के निधन पर बार एसोसिएशन कैराना के अधिवक्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। बार भवन में अध्यक्ष खड़क सिंह चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई। कवि गोपालदास नीरज के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया गया। अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता वीरसैन पंवार, ब्रह्मपाल सिंह, शगुन मित्तल, आशोक कुमार, शैलेंद्र चौधरी, कटार सिंह आदि मौजूद रहे।